पानी की कहानी
पानी - एक छोटा सा शब्द पर हमारे और हमारे ग्रह पृथ्वी पर जीवन की सभी संभावनाओं की बुनियादी ज़रूरत. वो पानी ही हैं जिसके लिए आसमान में उड़ते हुए पक्षी ज़मीन की तरफ रुख करते हैं. वो पानी ही हैं जिसको अपनी सूंड में भरकर हाथी भी मदमस्त हो जाता हैं. रेगिस्तान का जहाज भी ऊँट को इसलिए ही कहा जाता हैं क्यूंकि उसमे जीवनदायनी पानी को लम्बे समय तक संचय करने की क्षमता होती हैं. हालांकि रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में हम सब में से बहुत लोग पानी की अहमियत को नहीं समझ पाते. ऐसा इसलिए होता हैं क्यूंकि पानी बड़ी आसानी से हमारे पास उपलब्ध हैं. पर जैसे ही पानी ज़िन्दगी से कुछ वक़्त के लिए भी ओझल हो जाए, तो हमारे होश तुरंत ही ठिकाने पर आ जाते हैं. एक बार मौसाजी अपने भरे-पूरे परिवार के साथ हमारे घर पर आने वाले थे. 1 हफ्ते रुकने का प्लान था. सामान से भरी अटेची लग चुकी थी और ऍन वक़्त पर माँ ने उनको फ़ोन करके जैसे ही बताया कि बोरवेल में पानी नहीं हैं और किल्लत हो गयी हैं. ये सुनकर उन्होंने हमारे यहां आने का कार्यक्रम पूरे साल भर के लिए टाल दिया. पानी एक बिन बुलाये मेहमान तक को लौटा सकता हैं. ऐसी ताकत और किसी चीज़ में नहीं...